Skip to content

Raigarh News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, उपचार जारी ! तमनार थाना क्षेत्र की घटना…


Raigarh News (अशोक सारथी, धौराभांठा): जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिबरा मेन रोड के पास सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, धौंराभांठा निवासी उपेन्द्र राठिया (32 वर्ष) सोमवार सुबह अपने ससुराल टेरम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लिबरा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने उपचार व मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया था,  कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा, जिसे अधिकारियों और ग्रामीणों के सहयोग से सामान्य कर दिया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की पहचान एवं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं घायल युवक का उपचार जारी है।

चक्काजाम पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां

फ्लाई ऐश परिवहन में लगे वाहनों की रफ्तार तेज

जिंदल से निकलने वाले फ्लाई एस परिवहन में लगी गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज होती है, जिससे आए दिन क्षेत्र में सड़क हादसे होते रहते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर फ्लाई एस वाहनों की रफ्तार को लेकर समझाइए दी जाती है, लेकिन ट्रिप के फेर में वाहन चालक गाड़ियों को बेलगाम रफ्तार से दौड़ाते हैं।

ख़बर शेयर करें: