CG News : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-दो प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के पश्चात नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है—
- फड्तरे अनिकेत अशोक, भा.प्र.से. (2020) — वर्तमान में सहायक कलेक्टर जशपुर। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर बनाया गया है।
अरविंद कुमार टी., भा.प्र.से. (2024) — वर्तमान में सहायक कलेक्टर बिलासपुर। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की जिम्मेदारी दी गई है।
अक्षय दोशी, भा.प्र.से. (2024) — वर्तमान में सहायक कलेक्टर रायगढ़। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव नियुक्त किया गया है।
क्षितिज गुरभेले, भा.प्र.से. (2024) — वर्तमान में सहायक कलेक्टर कोरबा। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बनाया गया है।
विपिन दुबे, भा.प्र.से. (2024) — वर्तमान में सहायक कलेक्टर बस्तर। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



