तमनार : ओवरब्रिज निर्माण के गड्ढे में गिरने से सरपंच की मौत, मौके पर ग्रामीणों की भीड़, पुलिस मौजूद !

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. रेलवे लाइन पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही हुई है। तमनार क्षेत्र के ढोलनारा गांव के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने से रेगांव के सरपंच जेग राम भगत की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,रेगांव सरपंच जेग राम भगत देर रात मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक समेत गिर गए। अंधेरा होने और मौके पर किसी प्रकार का डायवर्सन या चेतावनी बोर्ड नहीं होने के कारण उन्हें गड्ढा दिखाई नहीं दिया। हादसे के बाद उनका शव पूरी रात गड्ढे में ही पड़ा रहा।

सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर तमनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे की ठेका कंपनी ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे, न ही सड़क पर किसी प्रकार का संकेत बोर्ड या बैरिकेडिंग लगाई गई थी। इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker