Raigarh News: सुनसान सड़क पर अकेली थी लड़की, मनचले ने की छेड़खानी ! परिजनों के साथ पीड़िता पहुंची थाने, आरोपी सलाखों के पीछे !

Raigarh News: लैलूंगा थाना क्षेत्र से नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना के बाद लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाना आकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार,छेड़खानी की घटना को लेकर 04 अगस्त को बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोनाजोरी का जय सिंह चौहान अक्सर रास्ते में आते-जाते छेड़खानी करता है और अश्लील कमेंट भी करता है । बालिका बताई कि वह जय सिंह चौहान के हरकतों को नजरअंदाज कर रही थी पर 31 जुलाई के सुबह जयसिंह ने मोटरसाइकिल पर पीछा करते हुए सोनाजोरी सुनसान रास्ते में अकेली देखकर हाथ बांह पकड़ कर छेड़खानी करने लगा तब विरोध कर चिल्लाई तो राहगीर आ गये जिन्हें देखकर जयसिंह भागा ।

बालिका के रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में छेड़खानी, धारा 8 पोक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर महिला उपनिरीक्षक मानसिंह कुंवर द्वारा बालिका का कथन लिया गया । अपराध विवेचना दरमियान थाना प्रभारी लैलूंगा मोहन भारद्वाज द्वारा तत्काल छापेमारी कर आरोपी जय सिंह चौहान पिता पैतराम चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी सोनाजोरी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker