CG News: CM विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट बैठक शुरू ! हो सकते हैं कई बड़े ऐलान… मोदी की गारंटी पर चर्चा ! पढ़िए पूरी खबर…

CG News: कल शपथ ग्रहण के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू हुई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। नई सरकार के साथ अब लोगों को नई उम्मीदें हैं। जिन वादों के साथ भाजपा ने सरकार बनाई है अब उन वादों को पूरा करने की बारी आ चुकी है। नई सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वही साय के कंधों पर मोदी की गारंटी को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी डल चुकी है।

जिन वादों के साथ भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, इनमें प्रमुख रूप से महिलाओं को 12000 रुपए सालाना, किसानों को 2 साल का बकाया बोनस और 500 रुपए प्रति सिलेंडर शामिल है। महिलाएं इंतजार कर रही है कि 12000 सालाना उन्हें किस तरह से मिलेगा.? योजनाओं के लिए पात्रता क्या होगी..? इसके लिए आवेदन किस तरह से होगा.? इस तरह के कई सवाल सभी के मन में हर योजनाओं को लेकर चल रहे हैं।

रविवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद साय ने कहा था कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए 18 लाख घरों को मंजूरी देना प्रदेश में किया जाने वाला पहला काम होगा।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 25 दिसंबर को, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर, दो साल के लिए धान खरीद का बोनस, जो पिछली भाजपा सरकार (2013-2018) के दौरान लंबित था, वह किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी की सभी गारंटी, हमारे चुनावी वादे अगले पांच साल में पूरे हो जाएंगे।

योजनाओं में किन्हें किस तरह मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ में जो गारंटी के तहत घोषणाएं की गई हैं उनमें बीपीएल और उज्ज्वल कार्ड धारी को ₹500 में सिलेंडर मिलेगा, तो वही एक जिले में एक लाख से अधिक किसानों को 40 लख रुपए से अधिक का बकाया 2 साल का बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही जिले की चार लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को हर साल 12000 की राशि सीधा उनके बैंक अकाउंट में मिलेगी। इन सभी योजनाओं को लेकर अधिकारियों ने तैयारी कर ली है बस उन्हें सरकार की ओर से आने वाली गाइडलाइन का इंतजार है। इसके साथी ₹500 सिलेंडर मिलने की आस में बैठे लोगों को झटका लग सकता है क्योंकि जानकारी यह है कि बीपीएल और उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को ही इसका लाभ दिया जाएगा। हालांकि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो लिखा है इस आधार पर वादों को पूरा करेगी।

वहीं महिलाओं को मिलने वाली 12000 सालाना राशि की बात करें तो इस योजना में छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं जिसमें विधवा तलाकशुदा जैसी महिलाएं भी आवेदन करने के लिए पत्र होगी इस योजना में स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही युवतियों को लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही योजना का लाभार्थी महिलाएं खुद या उसके परिवार में कोई टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए। महिलाओं के परिवार की सालाना आय 2.5 लख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ पाने के लिए समान पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति सभी वर्गों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker