CG News: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

निकाय चुनाव का कार्यक्रम
निकाय चुनाव 11 फरवरी 2025 को होंगे, और परिणाम 15 फरवरी 2025 को आयेगा। इन चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की गई है। इन चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल किया जाएगा।
पंचायत चुनाव तीन चरणों में
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। मतदान की तारीखें इस प्रकार हैं:
पहला चरण: 17 फरवरी 2025
दूसरा चरण: 20 फरवरी 2025
तीसरा चरण: 23 फरवरी 2025
मतगणना संबंधित चरणों के अगले दिन होगी:
पहले चरण का परिणाम: 18 फरवरी 2025
दूसरे चरण का परिणाम: 21 फरवरी 2025
तीसरे चरण का परिणाम: 24 फरवरी 2025
पंचायत चुनाव का कार्यक्रम
नामांकन की अवधि: 27 जनवरी से 3 फरवरी 2025
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2025
मतदान प्रक्रिया: बैलट पेपर के माध्यम से होगी।
छत्तीसगढ़ में इन चुनावों के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। मतदान में जनता की सक्रिय भागीदारी की उम्मीद है।





