CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, देर रात 88 IAS का हुआ तबादला,देखें लिस्ट….

CG IAS Transfer: प्रदेश में सरकार बदलने के बाद सबसे पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। इस प्रशासनिक सर्जरी में 88 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ समान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी किया गया है।

इस आदेश के अनुसार रायपुर, दुर्ग, कोरबा, नारायणपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। नया देश के अनुसार अब राजधानी रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार को बनाया गया है। गौरव कुमार पहले पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के सचिव थे जिन्हें अब राजधानी रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कोरबा कलेक्टर के रूप में अजीत बसंत को जिम्मेदारी सौंप गई है। अजीत वसंत जो कि पहले नारायणपुर के कलेक्टर थे जिन्हें अब कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। वही सूरजपुर कलेक्टर रहे IAS संजय अग्रवाल को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है।

दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को सीजीपीएससी सेक्रेटरी बनाया गया है,ऋचा प्रकाश चौधरी 2014 बैच कलेक्टर को जांजगीर से दुर्ग कलेक्टर,रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव,जय प्रकाश पाठक, दुर्ग संभागायुक्त से मंडी बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है। केएल चौहान को सांरगढ़-बिलाईगढ़ का जिम्मा। बिपिन मांझी को नारायणपुर कलेक्टर। नम्रता गांधी को धमतरी कलेक्टर। गौवर कुमार सिंह को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है। राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह को विशेष सचिव मंत्रालय,रोहित व्यास को भिलाई निगम कमिश्नर से सूरजपुर कलेक्टर,शिखा राजपूत तिवारी, सरगुजा संभाग से बिलासपुर संभागायुक्त बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी को दंतेवाड़ा कलेक्टर,मयंक श्रीवास्तव 2006 बैच के सीपीआर।राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल को बनाया गया है। साल 2008 बैच के आईएएस सत्यनारायण राठौर को दुर्ग संभागायुक्त बनाया गया है।

कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को पशु चिकित्सा सेवाएं संचालक और तकनीकी एजुकेशन का डायरेक्टर बनाया गया है। कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार को सीईओ नवा रायपुर। पीएस एल्मा, बेमेतरा कलेक्टर को विशेष सचिव तकनीकी एजुकेशन।कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी को खाद्य नियंत्रक। सीजीपीएससी के सचिव जेके ध्रुव को माटीकला बोर्ड का प्रबंध संचालक। अभिजीत सिंह को कांकेर कलेक्टर। इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को बालोद कलेक्टर बनाया गया है। दुर्ग संभागायुक्त रहे महादेव कावरे को संचालक कोष एवं लेखा भेजा गया है। अनुराग पांडेय को बीजापुर कलेक्टर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker