CG News: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद तबादला एक्सप्रेस शुरू हो चुका है। कल देर रात आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी होने के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट आ गई है। ट्रांसफर आदेश में जॉइन कलेक्टर,डिप्टी कलेक्टर समेत सीईओ रैंक के अधिकारियों का नाम शामिल है। रायगढ़ के संयुक्त कलेक्टर धनीराम रात्रे को बेमेतरा का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। रायगढ़ डिप्टी कलेक्टर रोहित कुमार सिंह को जशपुर का डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। बिलासपुर के डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा को रायगढ़ का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है, वही बेमेतरा के डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम को डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ के पद पर भेजा गया है।

