रायपुर, 27 मार्च 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर श्री विजय यादव की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Related Articles
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनेगी उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद! श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए…
July 30, 2025
CG News: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक खत्म, पढ़िए महत्वपूर्ण निर्णय…
April 17, 2025








