CG News : सड़क के लिए सड़क पर बैठ गए विद्यार्थी ! पुलिस की समझाइस के बाद मानें…

CG News: सड़क की समस्या से जूझ रहे स्कूली बच्चे सड़क पर उतर आए,छात्र-छात्राओं ने आने जाने वाले नहर पार खराब रास्ते की मरम्मत के लिए चक्का जाम कर दिया। मामला शक्ति जिले का है। जानकारी पर तत्काल टी. आई. डभरा प्रवीण राजपूत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां स्थिति को संभाला और आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाइश दिए।

दरसल,चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखापाली नहर पार ही खोंधर स्कूल तक विद्यार्थियों के लिए आने-जाने का एकमात्र रास्ता है. ग्राम पंचायत द्वारा नहर पार में मिट्टी डालने से नहर के रास्ते कीचड़ से सराबोर हो गया है। इस वजह से बच्चों को स्कूल आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है।बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे मजबूरन खोंधर में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने डभरा से हसौद मुख्य सड़क मार्ग को ग्राम सूखापाली चंद्रासिनी मंदिर के पास चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए।

विद्यार्थियों को हो रही कई तरह की परेशानी

सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से हायर सेकेंडरी स्कूल आने जाने वाले आसपास ग्राम सुखापाली, कवलाझर, घोघरी सहित कई गांवों के छात्र-छात्राओं को कीचड़ में पैदल चलकर जाना पड़ रहा है. जिससे उनकी ड्रेस और साइकिल भी नहीं चल पा रही है. खराब नहर पार रास्ते में स्कूली बच्चे रोज गिर रहे हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker