Raigarh News : शादी समारोह में मुलाकात, किराए के मकान में हुए हम बिस्तर! शादी की बात आई तो मुकरा युवक, पीड़िता की शिकायत पर फरेबी आशिक गिरफ्तार!

Raigarh News : कोतवाली क्षेत्र से शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण के जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी एक महीने से फरार था, जिसे कोतवाली पुलिस ने जूटमिल क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2024 को युवती ने थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में टिमरलगा, सारंगढ़ के अनुराग से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान अनुराग ने उसका मोबाइल नंबर लिया और संपर्क बढ़ाकर शादी का प्रस्ताव रखा। अनुराग के आश्वासन पर युवती रायगढ़ आकर नौकरी करने लगी। इसी दौरान अनुराग ने शादी का झांसा देकर युवती से उसके किराया मकान पर शारीरिक संबंध बनाया।

शादी की बात टालता रहा आरोपी

20 नवंबर 2023 को अनुराग से युवती द्वारा शादी की बात कहने पर वज नाराज हो गया, अनुराग हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी की बात टालता रहा। 28 अगस्त 2024 को जब युवती ने अनुराग पर शादी का दबाव बनाया, तो अनुराग नाराज होकर किराया मकान से चला गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। परेशान होकर 11 सितंबर को युवती ने अनुराग के घर पहुंचकर उसके परिवार वालों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी से साफ इनकार करते हुए गाली-गलौच कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

थाना कोतवाली में युवती के आवेदन पर अप.क्र. 595/2024 धारा 64 (2) (m) बीएनएस पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, पिछले एक माह से आरोपी फरार था, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंद पटेल एवं उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे । कल शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम ने नया बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker