Tamnar Big Breaking : तमनार क्षेत्र में हाथी ने फिर मचाया तांडव ! महिला को कुचला, मौके पर मौत ! पुरुष गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती !

Tamnar News: जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। महिला को कुचलने के बाद हाथी ने 1 किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी अपने जद में लिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घटना आज सुबह 8:00 बजे झिंगोल गांव के करीब जंगल में हुई है।

आमघाट के सरपंच प्रेमसागर राठिया से मिली जानकारी के अनुसार, कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 वर्ष जो आज सुबह महुआ चुनने के लिए जंगल की ओर गांव के कुछ महिलाओं के साथ जा रही थी। सभी पहाड़ की ओर चढ़ाई कर रहे थे, तभी पहाड़ से गांव की ओर गजराज आ रहा था। हाथी को देखकर कुछ महिलाएं अगल-बगल भाग गई, लेकिन कलावती हाथी के चंगुल में फंस गई, फिर बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

पुरुष गंभीर रूप से जख्मी

महिला को कुचलना के बाद हाथी ने एक किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसे उपचार हेतु तमनार अस्पताल भेजा गया है। घायल व्यक्ति आमघाट का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker