Raigarh News : महुआ लेकर घर लौटा पति, सोई थी पत्नी ! खाना नहीं बनाने की बात पर मारा, हुई मौत ! पुलिस गिरफ्त में हत्यारा…

Raigarh News : जिले के कापू थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। खाना न बनाने की मामूली बात पर उपजे विवाद में  पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया । घटना 12 अप्रैल की शाम ग्राम बताती में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बताती के रहने वाले पति पत्नी जयपाल और लक्ष्मी दोनो महुआ उठाने के लिए स्वयं के खेत में सुबह गये हुए थे। जहां दोनों महुआ पेड़ के नीचे शराब पीये, फिर लक्ष्मी बाई शराब के नशे में अपने पति जयपाल को बिना बताये घर आकर खाट में सो गई थी।

खाना नही बनाई थी पत्नी, तो कर दी हत्या

 महुआ उठाकर जयपाल मझवार करीब 04 बजे खेत तरफ से  वापस घर आया, तो देखा की लक्ष्मी बाई खाट में सोई हुई थी ,खाना नही बनाई थी।  जिससे वह नराज होकर घर में रखे कुल्हाड़ी के बेट (डंडा) से लक्ष्मी बाई मझवार को पीठ,कुल्हा में मार पीट किया। जिससे  लक्ष्मी बाई की मौत हो गई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker