Tamnar Breaking : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम! तमनार पुलिस मौके पर…


रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंकराडिपा–मिलुपारा रोड पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिंदल स्कूल के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब दोपहर 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंची है।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निरंजन सेठ उर्फ गोल्डी (उम्र लगभग 27 वर्ष) निवासी लिबरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निरंजन अनुप रोड कैरियर ट्रांसपोर्टर में कार्यरत था और ड्यूटी के दौरान कहीं जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोशित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर तमनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है।  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker