तमनार ब्रेकिंग : डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम! आग पर काबू पाने की हो रही कोशिश…

Tamnar News : तमनार थाना क्षेत्र से सुबह आगजनी का मामला सामने आया है। जिंदल के गेट नंबर 2 के सामने खड़े एक डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई है। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह 7:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे में कोई जनहानी की खबर नहीं है।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत जारी है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि टैंकर डीजल से भरा हुआ है। फिलहाल दमकल कर्मी फायर ब्रिगेट की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

घटनास्थल का वीडियो

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खामी को आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इसकी गहराई से जांच कर रहे हैं। टैंकर और आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली करा लिया गया था ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker