Lailunga Breaking : रफ्तार का कहर! अनियंत्रित बाइक पेंड से टकराई, युवक की मौके पर मौत! लैलूंगा पुलिस जांच में जुटी…

Lailunga News : लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय नोहर साय, पिता रोहित, निवासी तिलाईदरहा के रूप में हुई है। घटना दोपहर लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल, लैलूंगा पुलिस मर्ग  कायम कर आगे की जांच करवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नोहर साय अपनी मोटरसाइकिल से गहिरा रोड की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जोरदार ठोकर की वजह से नोहरसाय को गंभीर चोटे आई, जिससे कुछ ही समय के बाद उसने मौके पर दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची 112 टीम ने नोहर साय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker