Raigarh News : बंद कमरे के अंदर फंदे पर लटकी मिली नाबालिक लड़की की लाश! जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला…

Raigarh News :  जूटमिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की लाश फंदे पर झूलती मिली है। मृतिका की लाश मंगलवार को एस्बेस्टस छत के लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के के अनुसार, मृतिका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार को परिवार के सदस्य डॉक्टर के पास गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि लड़की ने घर के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए।

लड़की की लाश छत पर लगे लोहे के पाइप से झूल रही थी। मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker