Tamnar News: तमनार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा उपकरणों को दरकिनार कर लापरवाही पूर्वक काम कराये जाने से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है। झंडा लगाने वाले पोल को निकालते वक्त सिक्योरिटी गार्ड करंट की चपेट में आया है,जिससे उसकी जान चली गई है। घटना कल हिंडालको कंपनी क्षेत्र अंतर्गत बांजीखोल की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड बाहर का रहने वाला बताया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नही दी जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी फोन न उठा कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को भी मामले की पूर्णता जानकारी नहीं मिली है।
क्या कहते है थाना प्रभारी
एक आदमी की मौत होने की खबर मिली है। मुझे भी अभी पूरी जानकारी नहीं है। पता करवाता हूं !
आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी तमनार
खबर मिलते ही मामले की विस्तृत जानकारी अपलोड की जाएगी।










