Raigarh News: भाजपा का सघन शक्ति केंद्र बैठक चल रही है, इसी तारतम्य मे जरेकला शक्ति केंद्र के बैठक में भाजपा नेता जागेश सिंह ने अपने वक्तव्य मे कहा कि भाजपा की बनाई हुई सारी व्यवस्था भूपेश बघेल के सरकार में चौपट होती नजर आ रही है, सरकार जनता कि मूलभूत आवश्यकता को पूर्ण करने में विफल है, भाजपा कार्य काल में दी गयी 108 एंबुलेंस सेवा आज मरीज के पास आने मे असमर्थ हैं, क्युकी किसी भी एंबुलेंस का मेंटनेंस नही किया जा रहा है, आम जन तक सेवा नही पहुँच पा रहा, आने वाले समय में जनता जवाब देगी, कांग्रेस सरकार की अन देखी भाजपा बर्दास्त नही करेगी।
इसी प्रकार पुर्व विधायक रही सुनीति राठिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता को केवल ठगना जानती है, माताओं को समुह कर्जा माफ का वादा किया लेकिन किसी का भी कर्ज माफ नही हुआ, शराब बन्दी का वादा केवल झांसा मात्र रहा, आने वाले समय में जनता अपना बदला अवश्य लेगी।
साथ ही उक्त कार्य क्रम में मण्डल अध्यक्ष बंशी चौधरी , प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा खलखो, क्षेत्रीय डी डी सी रोहिणी राठिया, जनपद सदस्य हेमलाल साव, महामन्त्री प्रताप बेहरा, याद लाल नायक, सरपंच श्री हेमसागर पैकरा, ज्योति पटेल जी, मनोरंजन श्रीवास, जागेश्वर निषाद, कार्तिक सिदार, राजेंद्र थवैत, गोपाल पटनायक, फुल सिंह राठिया पुर्व सरपंच, तुलाराम गुप्ता, उद्धव भगत, तथा महिला मोर्चा के समस्त कार्य करता एवम समस्त भाजपा कार्य करता उपस्थित रहे।