Tamnar News: रायगढ़ जिले में हादसे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमनार थाना क्षेत्र में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पिकअप और बाइक के बीच भिड़ंत होने से एक नौजवान की मौके पर मौत हो गई है,तो वहीं दो युवक घायल हो गए हैं। हादसे के बाद 2 घंटे के लिए वाहनों के पहिए थम गए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया था। मोर्चा संभालने के लिए अनुविभागीय अधिकारी दीपक मिश्रा को मौके पर आना पड़ा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइए दिए जाने के बाद चक्का जाम खुला। घटना आज दोपहर करीबन 12:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनाकारित वाहन को कब्जे में लिया है, आगे कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई और अधिक मात्रा में रक्त स्त्राव होने के कारण मौके पर उसकी मौत हो गई, तो वहीं पीछे बैठे अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम अक्षय प्रजा पिता गदराय प्रजा उम्र 22 वर्ष निवासी हमीरपुर बताया जा रहा है। अन्य दो घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।