Raigarh News : छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। जिले के चारों भाजपा प्रत्याशियों ने आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ नामांकन पर्चा जमा किया है। भाजपा ने चारों प्रत्याशियों के साथ मंच साझा कर रामलीला मैदान से नामांकन रैली निकाली और समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा रामलीला मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता में सभा को संबोधित करते हुए जोश भरा गया। बदलबो बदलबो और बदल के रहिबो के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के साथ जीत की हुंकार भरी है। रायगढ़ से भाजपा के विधायक प्रत्याशी ओपी चौधरी, खरसिया से महेश साहू, लैलूंगा विधानसभा से सुनीति राठिया, और धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया ने नामांकन दाखिल किया है।
किसने क्या कहा
लैलूंगा

कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस सरकार द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। चेहरा बदलने से हमें कोई डर नहीं है। जनता कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार रवैये को भली भांति जानती है। प्रत्याशी के चेहरा बदलने से जनता उनके साथ हुई धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार को भूल नहीं सकती है। 4 साल तक प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहा है आवास योजना के तहत मकान निर्माण कार्य को कांग्रेस सरकार द्वारा प्रभावित किया गया था। कांग्रेस सरकार की वजह से क्षेत्र की लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला। कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट्र तंत्र के कारण लोगों को उनका हक नहीं मिला। कांग्रेस सरकार द्वारा चेहरा बदलने बस से लोग उनके भ्रष्टाचारी रवैया को नहीं भूल पाएंगे।
. प्राथमिकता– तमनार क्षेत्र में सड़क की बड़ी समस्या है। मेरी पहली प्राथमिकता यही होगी कि सड़क, पानी,रोजगार की व्यवस्था सभी गांव में अच्छे तरीके से हो और लोगों के द्वारा जो मांगे रखी जाएगी उसे मैं पूर्ण करूंगी।
सुनीति राठिया, भाजपा विधायक प्रत्याशी लैलूंगा

रायगढ़
15-16 घंटे की पढ़ाई कर कलेक्टर बनना आसान है लेकिन राजनीति में नेता बनाने की शक्ति जनता के हाथो में निहित होती है। आपके हाथो में वोट डालने के रिमोट ने मोदी जी को शक्ति शाली नेता बना दिया । आपके द्वारा दी गई जन शक्ति से पाकिस्तान की हालत क्या हो गई किसी से नही छुपी। जनता के वोटो की ताकत से धारा 370 खत्म हुआ। तीन तलाक जैसी कुप्रथा समाप्त हुई और राम मंदिर के निर्माण का मार्ग जनता से मिली जन शक्ति की वजह से प्रशस्त हो पाया। मुझे नेता बनाने की शक्ति भी आपके हाथो में ही है। रायगढ़ के परिपेक्ष्य में कहा विधायक के कामों पर सरकार को विश्वास नही था हार को देखते हुए कांग्रेस ने टिकट देने में देर की । लेकिन जनता कांग्रेस को हराने का मन बना चुकी है। रायगढ़ का विकास ठहर गया है।
भाजपा ने केलो डेम बनाया लेकिन यहां के विधायक मंत्री खेतो में पानी नही पहुंचा सके। भाजपा ने के आई टी इंजीनियरिंग कॉलेज खोल दिया लेकिन आपकी सरकार शिक्षको का वेतन नही दे पाई। स्कूलों की दशा दिशा खराब है लेकिन सुधारने के लिए फंड नही है लेकिन शिक्षा मुफ्त देने का झूठा वादा कर रही है।आप मन के बेटा बनके गांव गली के राजनीति करे बर आए हो। 15 घंटे मेहनत करे सबसे कम उम्र में पहला कलेक्टर बने।छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार के तरह – तरह के भ्रष्टाचार ले त्रस्त हें। भूपेश हर कांग्रेस के एटीएम बनके सब पैसा ल गांधी परिवार ल देथे। ये सरकार रिचार्ज अऊ टॉप अप के सरकार हे। किसान मन ल धान खरीदी में मोदी जी 2300 रुपये देथे। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े घोटाला गोबर मां होइसे ।
भूपेश बघेल ल आजकल नींद नई परत हे अऊ डेरागे हे कि ओपी हर जीत जाही ओकरे बर तरह – तरह के षड्यंत्र करत हे। भूपेश बघेल ल जवाब देना चाहिए हर बात के। केलो डेम निर्माण के काम भाजपा करिस। यदि भाजपा के सरकार बनही त सबो ल पानी मिल जाही। आज कांग्रेस के राज में के आईटी कॉलेज मृतप्राय होगे हे। मेडिकल कॉलेज के हालत भी खराब होगे हे। आज रायगढ़ में रोज एक्सीडेंट होथे। हमर सरकार आते ही रिंग रोड के निर्माण करना है। मैं मंच ले ऐलान करतहं विधायक निधि के सब पैसा अच्छा कार्य में लगाए जाही बुथ कार्यकर्ता मन के सहयोग ले। वहीं लोकतंत्र में रिमेट कंट्रोल जनता के हाथ में रथे। ओपी चौधरी तब आगे बढ़ही जब आप मनके भरपूर सहयोग मिलही।ओपी चौधरी, रायगढ़ भाजपा विधायक प्रत्याशी
17 तारीख को बटन दबाकर सहयोग करिहा।कलेक्टर मोर मेहनत ले बने लेकिन विधायक तुमन के इच्छा ले बनिहा।.सब झीन मिलके रायगढ़ लैलूंगा धर्मजयगढ़ खरसिया में कमल के फूल ला खिलाहा तवे छत्तीस गढ़ महतारी माफिया राज ले मुक्त हो सकही।