Tamnar News: 3 फरार वारंटी और मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी कर रहा आरोपी को गिरफ्तार ! तमनार पुलिस की कार्रवाई…

Raigarh News: फरार स्थायी वारंटियों और अवैध शराब पर तमनार पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। अलग – अलग कार्रवाई में 3 फरार वारंटी और मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी कर रहा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 100 लीटर महुआ शराब जप्त की गई है।

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा अवैध शराब और फरार वारंटी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम कुधरीमाल,कुधरीपारा और बुड़िया में पुलिस ने तीन स्थायी वारंटी – (1) जुम्मन अगरिया पिता राजू अगरिया कुधरीमाल थाना तमनार, (2) राजकुमार परजा पिता ईश्वर परजा कुधरीपारा तमनार (3) रोहित निषाद पिता नेहरू निषाद बुड़िया थाना तमनार को गिरफ्तार किया गया । इन वारिंटियों पर वर्ष 2017 और 2019 में स्थायी वारंट जारी किया गया है जिसके परिपालन में पुलिस द्वारा वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया ।

वहीं अवैध शराब पर कार्रवाई के लिए लगाये मुखबीर की सूचना पर आज थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने ग्राम हमीरपुर बॉर्डर पर शराब रेड कार्यवाही की । पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना CG 13 AJ 8895 पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी भगवानो साव पिता टूरबादल साव 52:साल निवासी बाबा ढाबा हमीरपुर बॉर्डर थाना हिमगिर जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) से 100 लीटर महुआ शराब कीमत ₹20,000 तथा मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना कीमत 15,000 रुपए जुमला कीमती ₹35000 की जप्ती कर आरोपी को थाना लाया गया । आरोपी पर थना तमनार में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही पर किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक भीष्म देवसागर, पुरुषोत्तम सिंह सिदार और अनूप मिंज शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker