Raigarh News: जिला कांग्रेस में खलबली… एसपी ऑफिस में बवाल ! महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर ब्लैक मेलिंग और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का महिला ने लगाया आरोप ! मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी- पीड़िता , सभी आरोप निराधार- रानी चौहान ! पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़। आज दोपहर एसपी कार्यालय में कुछ समय के लिए बवाल मच गया। राजनीतिक पार्टी में कांग्रेस पार्टी से ताल्लुकात रखने वाली महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रानी चौहान के ऊपर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया और पुलिस से कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। एसपी ऑफिस पहुंची महिला का रानी चौहान पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर उसे देह व्यापार मे उतारने के लिए दबाव बना रही है। हालांकि, पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने निराधार बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

कोतवाली पुलिस को अपना आवेदन देती पीड़िता

पीड़िता का आरोप

पीड़िता ने बताया है कि वह अपने दो बच्चों के साथ अपने गृहस्थ जीवन में रह रही थी। इसी बीच उसकी पहचान रानी चौहान से हुई, तभी एक दिन रानी चौहान उसे अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने इंदिरा विहार रायगढ़ ले गई। इसी दौरान रानी चौहान ने पुरुष मित्र के साथ पीड़िता को फोटो खींचाने कहा , तब पीड़िता ने पहले मना की लेकिन बाद में रानी चौहान द्वारा जिद करने पर पुरुष मित्र के साथ फोटो खिंचा ली। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फोटो खिंचवाने के कुछ दिन बाद ही रानी चौहान द्वारा उस फोटो को पीड़िता के चरित्र हत्या करने के उद्देश्य से उसके पति को दिखाया गया। और उन्हें पीड़िता के विषय में झूठी जानकारी देते हुए कहा गया कि उस पुरुष के साथ उसका अवैध संबंध है। जिसके बाद से पीड़ित की गृहस्थी और दांपत्य जीवन छिन्न-भिन्न हो गया है। उसके पति और उसके बीच तलाक की स्थिति निर्मित हो गई है।

पीड़िता मीडिया से कहती हुई…

समाज में बदनाम करने का आरोप

पीड़िता द्वारा बताया गया है कि फोटो को आधार बनाकर पूरे समाज में बदनाम करने की धमकी रानी चौहान द्वारा दी जा रही है। और व्हाट्सएप काल के माध्यम से बार-बार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए कहा जा रहा है कि उसके द्वारा संचालित अनैतिक देह व्यापार का वह हिस्सा बने, उसके मुताबिक ही वेश्यावृति करें, अन्यथा वह उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने के लिए उस फोटो को पीड़िता के परिवार के सभी परिजनों को दिखाने के साथ-साथ सोशल मीडिया में वायरल कर देगी।

पीड़िता बोली

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रानी चौहान के खिलाफ शिकायत लेकर आई हूं। उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी और देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। उनके देवर के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है। वही मिलवाई थी अपने देवर से और हमें पिकनिक लेकर गई थी। जहां उन्होंने अपने देवर से मिलाई और खुद भी फोटो खिंचवाई और मुझे भी फोटो खिंचवाने के लिए बोली। जिसके बाद फोटो को भेज कर वह ब्लैकमेल करने लगी और बोली कि जो मैं करती हूं, वह तुम भी करो। नहीं करोगी तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगी। उनकी वजह से मेरे पति मुझे तलाक दे दिए हैं और मेरे बच्चे भी मेरे से छूट गए हैं। मैं अकेली हो गई हूं। मुझे इंसाफ चाहिए और रानी चौहान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पीड़िता

मीडिया से मुखातिब होती रानी चौहान

सभी आरोप निराधार हैं, ऐसा कुछ नहीं है। केलोडेम में हम लोग 20 से 25 महिलाएं पिकनिक मना रहे थे, तभी मेरा देवर पहुंचे। जहां हम तीनों के बीच बातचीत हुई। जिसके बाद एक रात की घटना है। महिला बोली की उसके पति ट्रक चलाने जाएंगे तो वह उनके घर पर रुकेगी। तब उन्होंने ठीक है बोली, तब उसका देवर भी था। तभी रात्रि के दौरान उसके देवर और महिला ने रानी चौहान और उसके बेटे को एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद महिला उसके साथ पूरी चली गई और वहां से उलूल जुलूल फोटो वीडियो भेजने लगी। फोटो वायरल करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि वे अपने खुद के सगे देवर का फोटो वायरल कैसे कर सकती है। देह व्यापार के आरोप पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। निष्पक्ष जांच हो।

रानी चौहान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष

कुछ सवाल…?

1. पूरी जाने की बात कहां तक सही– पीड़िता ने बताया है कि उनके साथ रानी चौहान भी पूरी गई थी। लेकिन पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल पर रानी चौहान ने उनके साथ पूरी जाने की बात को साफ इनकार कर दिया है।

2. आखिर फोटो ली किसने– फोटो में ऐसे फोटो भी शामिल है जिसमें पीड़िता और उसके देवर सांफ दिखाई दे रहे हैं।लेकिन वह तस्वीर दूर से ली गई है। इससे यह पता चलता है कि पीड़िता और उनके देवर के साथ फोटो लेने वाले कोई और भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker