Raigarh Accident News : ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर दर्दनाक मौत!

Raigarh Accident News : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से आज सुबह हादसे की खबर सामने आई है। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हुई है। हादसा थाना क्षेत्र के अमलीडीह गांव के करीब आज सुबह 10:00 बजे हुआ है। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अमलीडीह के पास ट्रेलर क्रमांक RJ 29 GB 1231 ने पल्सर बाइक क्रमांक CG13 AF 8615 को चपेट ले लिया, जिससे बाइक सवार राजेश यादव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी सामारुमा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker