सारंगढ-बिलाईगढ । 4 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है । आदेश के तहत जिला सारंगढ-बिलाईगढ के पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह (भापुसे- 2012) को पुलिस अधीक्षक महासमुंद के पद पर तथा जिला नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा को जिला सारंगढ-बिलाईगढ के पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है । पदस्थापना आदेश के परिपालन में कल नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा (भापुसे- 2018) द्वारा आज दिनांक 09.02.2024 को सुबह पुलिस कार्यालय सारंगढ पहुंचे । सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी जिसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनीष कुमार कंवर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । जिले का पदभार ग्रहण करने बाद एसपी श्री पुष्कर शर्मा जिले के पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई ।
Related Articles
तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,288 प्रतिबंधित कैप्सूल और…
January 23, 2026
Tamnar News: ग्राम पंचायत महलोई में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ, स्वच्छता प्रबंधन को…
January 18, 2026
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने रायगढ़ में की नई संगठनात्मक नियुक्तियां ! पत्रकारों की…
January 15, 2026
Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का किया भंडाफोड़,…
December 24, 2025






