Raigarh News : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। पिकअप और बाइक के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत में एक की मौके पर मौत हुई है, तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना कोतबा रोड खारुन नदी पुल के पास सुबह 9 बजे की है। लैलूंगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है, वही घायल को बेहतर उपचार हेतु रायगढ़ रेफर किया गया है।
लैलूंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ढोररोबीजा निवासी घनश्याम पैंकरा और लक्ष्मण पैंकरा काम करने के लिए बबलू मित्तल के ऑयल मिल जा रहे थे। तभी दोनों तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप की रफ्तार तेज होने के कारण घनश्याम के सिर पर गहरी चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही लक्ष्मण पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक फरार बताया जा रहा है।