Raigarh News : घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाय पास के नजदीक सड़क किनारे युवती की लाश मिली है। लाश सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़ी थी, जिसे घास से ढकने की कोशिश भी हुई है। जिससे लड़की की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। लड़की की लाश उक्त जगह पर कहां से आई और किसने लाकर छोड़ा है। यह अभी रहस्य बना हुआ है। अभी तक युवती की पहचान भी नहीं हो पाई है। घरघोड़ा पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत भेंडरा के सीमा से लगे बायपास में भेंडरा जाने वाली सड़क के किनारे लड़की की लाश को सुबह देखा गया। इसके बाद कोटवार और गांव के सरपंच ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। मृतिका हरे रंग की कुर्ती और काले रंग की लेगिंस पहनी हुई है और गले मे आर्टिफिशियल मंगलसूत्र पैरो में पायल है। फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।