Raigarh News : जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ! कई जवान हुए घायल, अस्पताल में भर्ती !

Raigarh News: जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई है। घटना में बस पर सवार करीब दर्जनों जवानों को चोट आई हैं। जिसमें 4 जवानों को गंभीर चोट आई है। शेष जवान मामूली रूप से घायल हुए है। घायल जवानों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

मिली जानकारी के अनुसार,बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय बस का ब्रेक फैल होने से टर्निंग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker