Lailunga Accident News: रफ्तार लील गई जिंदगी ! अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन लड़कों की मौके पर मौत ! लैलूंगा थाना क्षेत्र की घटना…

Lailunga Accident News: लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अनियंत्रित बाइक सवारों के पेड़ से टकराने पर तीन की मौके पर मौत हुई। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल लैलूंगा पुलिस ने शव को डायल 112 की मदद से पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार,लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरा निवासी खुलेश्वर पैंकरा , विजय भोय , लक्ष्मण चौहान बीती रात बाईक से शादी में शामिल होने गेरुपानी जाने के लिए निकले थे। तीनों तेज रफ्तार बाइक में खर्राटे भर रहे थे। तभी रास्ते मे ग्राम कर्राहन के पास पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की गति अधिक होने के कारण पेड़ और बाइक के बीच टक्कर जबरदस्त हुई। तीनों बाइक के अगल-बगल फेंका गए। गंभीर चोट आने से तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। तीनों मृतक 20-22 साल के बताए जा रहे है।

सुबह दिखा पेड़ से ठुकी बाइक और बॉडी

बताया जा रहा है की घटना बीती रात एक बजे हुई है। सुनसान इलाका होने की वजह से किसी की नजर रात्रि के समय घटनास्थल पर नहीं गई। सुबह उजाला होने के बाद राहगीरों ने सड़क से नीचे बाइक देखी और उसके अगल-बगल तीन लोगों के पड़े होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker