रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा रायगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ी सर्जरी की गई है। थाना जूट मिल, चक्रधर नगर, खरसिया और कापू के थाना प्रभारियों को तबादला किया गया है। वही साइबर सेल के प्रभारी भी बदले गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चार निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक,2 सहायक उपनिरीक्षक सहित कुल 45 पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया है।

