07 अगस्त, रायगढ़। सुगम यातायात के लिए शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं, यातायात पुलिस की टाऊन पेट्रोलिंग निरंतर पेट्रोलिंग कर व्यवस्था दुरूस्त करने में लगी है । साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में आज सुबह ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर एसडीएम कार्यालय रायगढ़ के सामने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौंक, सत्तीगुडी चौंक में ‘नो-पार्किंग’ जोन तथा सड़क ऊपर खड़ी दुपहिया वाहनों को बाइक क्रेन से उठवाकर थाना यातायात लाया गया। ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा को इन क्षेत्रों में वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़ी कर सड़क को जाम करने की शिकायत मिली थी । कार्रवाई दौरान टोइंग क्रेन द्वारा 08 दुपहिया वाहन को थाना लाया गया था जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117/177, 119/177, 127(3) के तहत 700 रूपये का समन शुल्क काटा गया है । ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
Related Articles
तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,288 प्रतिबंधित कैप्सूल और…
January 23, 2026
Tamnar News: ग्राम पंचायत महलोई में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ, स्वच्छता प्रबंधन को…
January 18, 2026
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने रायगढ़ में की नई संगठनात्मक नियुक्तियां ! पत्रकारों की…
January 15, 2026
Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का किया भंडाफोड़,…
December 24, 2025






