Raigarh News: छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों से बढ़ती समस्या और पशुधन की लगातार हो रही मौतों को लेकर आज प्रदेश स्तरीय ‘गौ सत्याग्रह’ किया गया। रायगढ़ शहर में भी कांग्रेसियों ने आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़ कर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों की मनसा थी कि आवारा मवेशीयों को आयुक्त चेंबर तक ले जाया जाए। लेकिन पुलिस मौके पर तैनात थी, और मोर्चा संभाल लिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता एक ओर गाय को लेकर निगम ऑफिस के अंदर जाने की जुगत में जुटे थे, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस चैन बनाकर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़ी थी। ऑफिस गेट के सामने घंटो तक कांग्रेसियों ने आवारा मवेशियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर एसडीम, तहसीलदार और थाना प्रभारी मौजूद थे। कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन पर एसडीएम ने संज्ञान लेने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करने के आदेश दिए। इसके बाद कांग्रेसियों का प्रदर्शन खत्म हुआ।
बीजेपी सरकार ने बंद कराया गौठान
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने गौठानों को बंद कर दिया, जिससे मवेशी बेसहारा हो गए और अब सड़कों पर बैठने लगे है। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है, और मवेशियों की मौत के साथ ही साथ लोग भी जान गवा रहें हैं।
कांग्रेसियों का कहना था कि कांग्रेस की सरकार थी गाय बैल सड़कों पर नजर नहीं आते थे। मवेशियों को पड़कर सुरक्षित ढंग से गौठानों में छोड़ा जाता था। जिससे सड़क दुर्घटनाएं कम होती थी और किसानों को भी फसल बचाने के लिए जोगन नहीं पड़ता था। कांग्रेसियों ने बीजेपी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से स्थिति बदल गई है और लगातार सड़क दुर्घटना में मवेशियों की जाने जा रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा, “प्रशासन हमारे आंदोलन को जरूर रोक सकता है, लेकिन हमारे संघर्ष और प्रयास को खत्म नहीं कर सकता है। सरकार की विफलता को लेकर हमारी लड़ाई और संघर्ष जारी रहेगी। तपती धूप, कड़ाके की ठंड और बारिश के मौसम में भी हम आंदोलन करेंगे। सरकार जब तक गोवंश की रक्षा नहीं करती है, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
दरअसल, मवेशियों के खुले में घूमने से राज्य के किसान परेशान हैं। इससे उनकी फसल का बहुत नुकसान होता है। किसानों की इसी समस्या को लेकर कांग्रेस ने पूरे राज्य में गौ सत्याग्रह करने का ऐलान किया था। पार्टी ने कहा था कि 15 अगस्त तक प्रदेश की भाजपा सरकार आवारा पशुओं की समस्या का कोई समाधान नहीं करेगी तो 16 अगस्त को कांग्रेस ‘गौ सत्याग्रह’ करेगी। इसी के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘गौ सत्याग्रह’ किया।