Tamnar Breaking : कसडोल में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला की मौत! सुबह की घटना…

Tamnar News : जिले के तमनार थाना क्षेत्र से आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। कच्चा मकान ढहने से एक महिला की दब कर मौत हो गई है। मामला ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कोदईडिपा का है। सूचना पर पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5 बजे महिला घर पर खाना बना रही थी, तभी अचानक मिट्टी के घर का दीवार एकाएक ढहने लगा। मृतिका कुछ समझ पाती उससे पहले वह मलबे में दब गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम गुरुवारी धनवार पति सुखलाल धनवार उम्र करीबन 44 वर्ष बताया जा रहा है। मामले की जानकारी तमनार पुलिस को दी गई है, फिलहाल पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker