Tamnar News : उरबा के 13 प्रतिभावान खिलाड़ियों का जिलास्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन!

Tamnar News: तमनार विकास‌ खण्ड के सुदूर मोरगा  पाठ कोयलांचल वनाच्छादित क्षेत्र में स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल उरबा के बालिका महिला खो खो खिलाड़ियों  ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये एक बार फिर आपनी श्रेष्ठता साबित किये और खो खो का चैंपियन‌शिप अपने स्कूल के नाम किये।

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानु‌सार महिला खेलकुद प्रतियोगिता वर्ष 2024 -25 के तहत विकास खण्ड स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन 18 अक्टूबर को तमनार के खूबसूरत मैदान हाई स्कूल ग्राउंड में हुआ। जिसमें उरबा स्कूल के 13 होनहार खो-खो खिलाडियों का चयन रायगढ़ जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुई।

चयनित खिलाडियों के नाम :_चयनित खिलाडियों में, सुमन राठिया, प्रियंका राठिया, पुनम नायक,अमिषा केरकेट्टा, तनुजा राठिया  ,सविता राठिया, पूर्णिमा राठिया, रजनी राठिया ,छाया राठिया, गीता राठिया,नमिता राठिया, सुमन भगत तथा सीमा कलंगा है।

ग्राम पंचायतवार चयनित  होनहार खिलाड़ी

ग्राम पंचायत उरबा से 03 (तीन), ग्राम पंचायत हिंझर से 07 (सात) तथा ग्राम पंचायत पेलमा से 03 (तीन) खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयन पर सभी पंचायत प्रमुखों ने बधाइयां दी।

शाला प्रबंधक एवं विकास समिति की ओर से दी गई अग्रिम बधाईयां:

खो खो के चयनित खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और मोरगा पाठ अंचल उरबा मिलूपारा के क्षेत्र के मान सम्मान गौरव को बढ़ाएंगे। चयनित खिलाड़ीयो को शाला प्रबंधक एवं विकास सहित उरबा संकुल परिवार एवं अंचल वासियों की ओर से ढेर सारी बधाइयां एवं शुभाकामनाएं दी गई।
अंत में संस्था प्रमुख की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कामयाबी सफलता बच्चों के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन और पालकों के  प्रेम श्रद्धा भाव का परिणाम है, संस्था की ओर से पुनः उनके खेल प्रशिक्षक एस. एक्का सर और सभी खिलाड़ियों को अशेष शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker