Raigarh News : भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल ! 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन! पढ़िए पूरी खबर…

Raigarh News : प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध,नशे के कारोबार में बढ़ोतरी व अन्य अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बतलाया गया है की प्रदेश सहित जिले में अपराध, नशे का कारोबार और बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। ज्ञापन के जरिए युवक कांग्रेस द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश देते हुए समस्याओं निराकरण करने की मांग की गई है। समस्या का निराकरण नहीं होने पर युवा कांग्रेस द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।

बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता

सुबह 10:00 बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता स्टेशन चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में इकट्ठा हुए। जहां से शहर के प्रमुख मार्गो में बाइक रैली निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शहर के प्रमुख चौक चौराहा से होते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बाइक रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पुलिस पहले से ही बैरिकेडिंग व्यवस्था कर रखी थी। जहां नारेबाजी के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमा झटकी देखने को मिली।

प्रमुख मांगें

(1) किसानो के साथ वादाखिलाफी करते हुए, उन्हे समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा धान अधिक तौल जा रहा है, एवं किसानो को विभिन्न समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

(2) अपराधिक मामलो में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिले में आय दिन घट रही अपराधिक घटनाओ से जनता हलाकन है।

(3) नशे के व्यापार में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है किसी प्रकार से अंकुश नहीं लग रहा है।

(4) उधोगो में स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है।

(5) रायगढ़ जिले का वातावरण अत्यंत प्रदूषित हो गया, उधोगो से निकलने वाले धूल जनता को अनेक बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। धुएँ, डस्ट हवा में तैर रहे है,

(6) रायगढ़ से धरमजयगढ़ मार्ग एवं शहर के बीचो बीच अनेक मार्ग अतयंत क्षतिग्रस्त है, एवं लगातार दुर्घटनाऐ हो रही है।

(7) अनियंत्रित एवं ओवरलोड भारी वाहनो के अत्यधिक परिचलन से जनता परेशान है।

(8) पूरे प्रदेश में मंदिरो ट्रस्टो के रखरखाव हेतु नियुक्त पंडित पुजारियो को दी गई भूमि की धान खरीदी सुचारू रूप से नहीं की जा रही है भेदभाव करते हुए धान खरीदी की जा रही।

(9) पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर फर्जी F.I.R किए जा रहे है।

(10) उघोगों में लगातार घटनाऐ घट रही है कर्मचारी की जान जा रही है, इनकी कोई जाचें नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker