रायगढ़: चक्रधर नगर में क्रिसमस के अवसर पर केक और चॉकलेट का वितरण!

रायगढ़। क्रिसमस के उपलक्ष्य में रायगढ़ चर्च युथ कम्युनिटी ने चक्रधर नगर में केक और चॉकलेट वितरण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना और समुदाय में उत्सव का माहौल बनाना था।

इस आयोजन में चर्च युथ कम्युनिटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस टीम में अनुराग तिर्की, अभिजीत आनंद, रॉकी तिर्की, अभिषेक किंडो, दुर्गेश किंडो, अंकित तिर्की, रोहित भगत, सौरभ मिंज, वैभव टोप्पो, प्रिंस तिर्की, विनीत लकड़ा, पिंटू, मुकेश, सरजू, विक्की, विजय एक्का और अन्य कई सदस्य शामिल रहे।

समुदाय ने इस पहल की सराहना की और इसे प्यार और भाईचारे का प्रतीक बताया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सकारात्मकता और प्रेम फैलाना है।रायगढ़ चर्च युथ कम्युनिटी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker