Raigarh News: जिले के घरथोड़ा थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। घर के अंदर मां और बेटी की जली हुई लाश मिली है, वहीं कुछ दूरी पर पेड़ में फंदे से लटका हुआ पति का शव मिला है। मामला घरघोड़ा क्षेत्र के कमतरा गांव का है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक,SDOP और घरघोड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस द्वारा मौत के असल वजहों का पता लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार,मृतकों की पहचान सुरेश कुमार गुप्ता, पत्नी चांदनी गुप्ता और बेटी आकांक्षा गुप्ता (18 माह) के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
हत्या के बाद सुसाइड की आशंका
घटना के बाद, यह आशंका जताई जा रही है कि पति द्वारा पत्नी और बच्चे को आग के हवाले करने के बाद खुद फंदे पर झूल गया हो। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है की घटना गुरुवार की रात 10:00 बजे की है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पति शराबी किस्म का था, जिस वजह से उसकी पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। गुरुवार की रात भी कुछ बात को लेकर विवाद हुआ होगा,और पति ने पत्नी और बच्चे का मौत के घाट उतारने के बाद फंदे को गले लगा लिया हो। फिलहाल मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।