Tamnar News: जनपद पंचायत तमनार के अंतर्गत आने वाले 61 ग्राम पंचायतों में आगामी चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इन पंचायतों में कुल 61 पदों के लिए चुनाव होगा, जिनमें से 31 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 30 पद पुरुषों के लिए खुले (मुक्त) हैं। विशेष बात यह है कि इन सभी पदों को अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र की जनसंख्या संरचना और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
वहीं, जनपद पंचायत तमनार के कुल 811 वार्डो के पंच पद में से अ.जा.हेतु 78 वार्ड में से 62 महिला एवं 16 मुक्त हुए, अजजा हेतु 468 वाडों में से 248 महिला एवं 220 मुक्त हुए तथा अनारक्षित हेतु 265 में से 149 महिला एवं 116 मुक्त हुए।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
31 पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर प्रशासन ने ग्रामीण स्तर पर महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। इन पदों पर महिलाओं के चुनाव से पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया में उनका योगदान सुनिश्चित होगा।
सरपंच पद के महिला व मुक्त पदों की सूची


