Raigarh News: मां मनी उद्योग में भीषण हादसा: फर्नेस ब्लास्ट से चार मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर! उद्योग प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस!

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां मनी उद्योग में बीती रात एक भीषण हादसा हो गया, जब फर्नेस में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद तत्काल दो मजदूरों को रायपुर रेफर किया गया, जबकि दो अन्य का इलाज जिंदल फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों की पहचान अनुज कुमार (35), सुधीर कुमार (47), रामानंद सहनी (40) और संजय श्रीवास्तव (52) के रूप में हुई है। सभी मजदूर बिहार और झारखंड राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त चारों मजदूर क्रेन पर चढ़कर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक धमाका हो गया।

घायल मजदूर

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उद्योग प्रबंधन की घोर लापरवाही का परिणाम है। बताया जा रहा है कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक परिस्थितियों में कार्य कराया जा रहा था, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई।

फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इस पूरे मामले में उद्योग प्रबंधन की भूमिका सवालों के घेरे में है। अब देखने वाली बात होगी कि उद्योग विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker