CG News: प्रदेशभर के पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। 57 दिन तक चले हड़ताल के बाद सचिव संघ ने अपना हड़ताल स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले आश्वासन के बाद सचिव संघ ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। सचिव संघ के प्रांत अध्यक्ष तुलसी साहू ने हड़ताल स्थगित करने की जानकारी दी है।
बता दें कि,बपंचायत सचिव संघ द्वारा अपनी 1 सूत्रीय मांग परीक्षा अवधि के पश्चात शासकीयकरण को लेकर लगातार शांतिपूर्ण ढंग से लड़ाई लड़ी जा रही है। विगत 16 मार्च से प्रदेश के सभी पंचायत सचिव जनपद कार्यालय में बैठकर धरना दे रहे थे। पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो चुका है। पंचायत स्तर के कार्य नहीं हो पाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
