Tamnar News : तमनार के सावित्री नगर में चोरों का तांडव ! एक ही रात में तोड़ डाले 5 क्वार्टर के ताले ! लाखों की ज्वेलरी और कैश पार ! क्षेत्र में दहशत… पढ़िए पूरी खबर…

Tamnar News: जिले के तमनार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात सावित्री नगर में रहने वाले जिंदल के 5 एंपलाईयों के मकान के ताले अज्ञात चोरों ने तोड़ दिए हैं। नगदी समेत लाखो के सोने चांदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों से पूछताछ कर पड़ताल कर रही है। पिछले दिनों बजरमुड़ा में आयोजित भागवत कथा में भी चोरी के कई मामले सामने आए हैं, जिसे पुलिस अभी सुलाई ही नही थी कि अब और एक बड़ी चुनौती सामने आ गई है। बीती रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 5 चोरी के प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

सावित्री नगर में हुए चोरी के मामले

1.मामला

सावित्री नगर कालोनी क्वाटर नंबर एनडी / 29 का रहने वाला कृष्ण कुमार पाण्डेय 13 मई को अपने कालोनी के क्वाटर में ताला बंद कर परिवार के साथ अपना मूल गांव करनौद थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा गया था। तभी 14 मई को उसका पडोसी गोपाल सिंह यादव के द्वारा फोन कर बताया गया कि उनके मेन गेट का दरवाजा खुला है, ताला नहीं है एवं कालोनी में कई घरो में चोरी हुई है।

सूचना मिलते ही कृष्ण कुमार पत्नी श्रीमति रश्मी पाण्डेय के साथ अपना कालोनी में आकर देखा तो मेन दरवाजा का कुंदा टुटा हुआ ताला नहीं था। अंदर जाकर देखा तो दोनो कमरा में लगा ताला नहीं था एवं आलमारी का लाक एवं लाकर का लाक टुटा हुआ एवं घर का पुरा सामान अस्त ब्यस्त फैला था। आलमारी के लाकर में रखे सोना चांदी एवं नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर 13-14 मई की दरमियानी रात ताला तोड कर घर अंदर घुस कर नगदी रकम एवं सोना चांदी को चोरी कर ले गए थे।

भारी मात्रा में ज्वेलरी और नगदी ले उड़े चोर

अलमारी के लाकर में रखे सोने का छोटा हार, सोने का लम्बा हार, सोने का मोटा चैन, सोने का 3 पतला चैन, सोने का छोटा चैन, सोने का गोप चैन, सोने का कान का झुमका 1 नग, सोने का कर्ण फूल 01 नग, सोने का कान का झूमका 2 नग, सोने का 5 अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट 1 नग, सोने का कंगन 4 नग, सोने का कान का टाप्स 1 नग, छोटा 1 नग, कान का एक लम्बा टाप्स 1 नग, नाक का नथ 1 नग, बिदिया 1 नग, नाक का लौंग 1 नग, कान का टप्स बड़ा 1 नग, कान का बाली 2 नग, कुल लगभग 40 तोला सोना एंव चांदी का पायल मोटा 1 नग, पायल मिडियम 1 नग, पायल पतला 4 से 5 नग, बिछिया, कमरबंध 1 नग, हाथ फूल 2 नग, पैर फूल, बच्चे की चांदी की चूड़ी, चांदी का सिक्का 40 से 50 नग, तुलसी का पौधा, चांदी का दो कटोरी, चम्मच, चांदी का पूजा समान, चांदी का बाल फूल 1 नग, छोटा ब्रेसलेट, कुल लगभग 200 तोला चांदी, 1 नग पीतल का कान्हा जी का मूर्ति एंव 80,000 हजार रू. नगद राशि को चोरी कर लिया गया है।

2.मामला

सावित्री नगर कालोनी क्वाटर नंबर सी / 38 में रहने वाला सडडू विधानसभा रोड रायपुर निवासी ल खूबचंद वर्मा 13 मई को अपने कालोनी के क्वाटर में ताला बंद कर नाईट शीफ्ट ड्यूटी डीसीपीपी पावर प्लांट डौंगामौहा गया था। अगले दिन डियुटी समाप्ती बाद 06.30 बजे सुबह अपने कालोनी में स्थीत क्वाटर में आया तो देखा की, दरवाजा में लगा ताला नहीं था, कुंदा एवं सेंट्रलर लाक टुटा हुआ था। अंदर दोनो कमरो में रखे आलमारी एवं आलमारी का लाकर टुटा हुआ था और लाकर में रखे सोने चांदी एवं नगदी रकम नहीं था।

चोरी हुए सामान एवं नगदी

अलमारी के लाकर में रखे सोने का 3 सिक्का, सोने का 2 हार, सोने का 1 छोटा हार, सोने की 2 अंगूठी, सोने का 8 झुमका, सोने का 2 फैंसी टाप, सोने का 2 झालर, सोने का 1 मंगलसूत्र, सोने का 1 चूडी, सोने का 1 लाकेट, चांदी का 6 पायल, चांदी का 2 सिक्का, चांदी का 1 फूली, एवं नगदी रकम 60,000 रू।

3. मामला

राकेश कुमावत जेपीएल कंपनी तमनार में सहायक प्रबंधक फाईनेंसियल डिपार्टमेंट के पद पर कार्यरत है । जो सावित्री नगर कालोनी टिहलीरामपुर में क्वाटर नंबर सी / 47 पर रहता है। जो अपने मूल ग्राम जयपुर राजस्थान छुट्टी पर गये है। सावित्री नगर कालोनी में चोरी होने की सूचना पाकर राकेश कुमावत का छोटा भाई मुकेश क्वाटर नंबर सी / 47 में जाकर देखा,तो उनका मेन दरवाजा का सेंट्रल लाक टुटा हुआ और दरवाजा खुला था। दोनो कमरा के दरवाजा का सेंट्रल लाक टुटा हुआ था।

डेढ़ लाख नगदी और झुमका पार

आलमारी अंदर में रखा नगदी रकम एक लाख पचास हजार रूपये एवं एक नग सोने का झुमका किमती करीब 25000 रूपये को चोरी कर लिया गया है।

4 मामला

रामेश्वर लाल मुंदडा हिरनमंगरी सेक्टर 6 उदयपुर राजस्थान का रहने वाला है। जो सावित्री नगर कालोनी क्वाटर नंबर सी/ 26 में रहकर जेपीएल कंपनी तमनार में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्य करता है। जो ताला बंद कर बीते 2 मई को सह परिवार अपने मूल निवास हिरनमंगरी सेक्टर 6 उदयपुर राजस्थान गए थे। इसी बीच उसके पडोसी ऋषि अग्रवाल ने फोन कर बताया कि उसके क्वाटर का मेन गेट का ताला नहीं है कुंडी टुटा हुआ है। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता अपने क्वार्टर पर पहुंचे।

चोरी हुए सामान व नगदी

अलमारी के लाकर में रखे सोने का 1 सोने का छोटा हार, 01 सोने का बड़ा हार, 01 सोने की बड़ी चैन, 01 सोने की छोटी चैन, 02 सोने का कान का झुमका 02 सोने का कान का बाली, 01 सोने का टाप्स, 05 सोने की अंगुठी, 02 सोने की कान चैन 01 सोने का कान का लटकन, 01 सोने का लकेट, 09 सोने का नथनी, 01 सोने की बिंदिया, 01 सोने की राधा कृष्ण की मूर्ति, 07 नग चांदी के गिलास, 05 जोडी चांदी की पायल, 01 किग्रा चांदी के सिक्के, नगदी रकम 33000 / रू पर हाथ साफ कर लिया गया था।

5 मामला

शिकायतकर्ता जितेन्द्र पति त्रिपाठी ने बताया है कि वह गोरखपुर उ.प्र. का रहने वाला है। जो सावित्री नगर कालोनी क्वाटर नंबर बी / 31 में रहकर जिंदल पावर लिमिटेड में सिविल विभाग में महाप्रबंधक के पद पर कार्य करता है। जो अवकाश पर अपने कालोनी के क्वाटर में सेंट्रल लाक बंद कर गोरखपुर उ.प्र. गया था। तभी उसके पड़ोसी ने क्वार्टर में चोरी हो जाने की सूचना दी।

चोरी हुए सामान

अलमारी के लाकर में रखे सोने का 07 नग सोने की चूडी, 02 सोने का बड़ा हारसेट, 01 सोने का छोटा हारसेट, 06 सोने के सिक्के 10, 20, 05 ग्राम, 01 डायमण्ड एवं सोने का मंगलसूत्र, 01 सोने का चैन, 01 सोने की अंगुठी, 08 चादी के सिक्के 01 चांदी का नोट, 05 जोड़ी चांदी की बिछिया, लक्ष्मी गणेश जी की चांदी की मूर्ति नगदी रकम 50500/ रु. की चोरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker