Tamnar News : चोरों की नजर अब सरकार के गौठानों पर ! सलिहाभांठा गौठान से लाखों रुपए का सामान पार ! जांच में जुटी तमनार पुलिस !

Tamnar News: जिले के तमनार थाना क्षेत्र में चोरी के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। जिंदल के सावित्री नगर में चोरी की बड़ी वारदात के बाद अब चोरों ने ग्राम पंचायत सलिहाभांठा के गौठान को भी निशाना बनाया है। शासन द्वारा निर्मित गौठान में लगे 3 एचपी के सोलर पंप और उसमें लगे केबल वायर को चोरों ने पार कर दिया है। जिससे जलापूर्ति बाधित हो गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के द्वारा मामले की जानकारी तमनार थाने में दी गई है। चोरी की शिकायत मिलने पर तमनार पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी गई है।

सलिहाभांठा गौठान
केबल छिल कॉपर ले उड़े चोर

केबल छिल कर कॉपर ले उड़े चोर

चोरों द्वारा वारदात को बड़े ही इत्मीनान से अंजाम दिया गया है। बोरवेल से कुछ दूरी पर चोर ने केबल को छीला है। केबल के टुकड़े-टुकड़े कर तांबा को ले गए है। वहीं एक टंकी के अंदर रस्सी को भी चोरों ने फेंक दिया है। जानकारी के अनुसार सोलर पैनल के नीचे लगे एमसीबी बॉक्स और वायर को भी चोर ले उड़े हैं।

पूछताछ करती पुलिस टीम

आमघाट और औराईमुड़ा गौठान में हो चुकी है चोरियां

तमनार ब्लाक के गौठानों में चोरी का यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया। इससे पहले भी आमघाट और औराईमुड़ा के गौठान में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोई आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आया है।

सावित्री नगर चोरी मामले में नहीं मिला कोई सुराग

जिंदल द्वारा जिंदल कर्मियों के लिए बनाए गए सावित्री नगर कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। जेवरात व नगदी मिलाकर लगभग करोड़ों रुपए को चोर पर कर दिए है। घटना को लगभग 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। वही थाना से कुछ दूरी पर एक सुनसान घर पर सोना चांदी और नगदी मिलाकर लगभग लाख रुपए की सेंधमारी भी हुई है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। इन मामलों में अभी तक पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker