Breaking Gharghoda : बस और कार में भिड़ंत, टक्कर के बाद अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई ! कार चालक गंभीर, बस सवार महिला को भी…. पढ़िए पूरी खबर…

Gharghoda News: घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हादसों का नाता सवारी बसों से छूटता नजर नहीं आ रहा है। हफ्ते भर के भीतर 2 यात्री बसें घटना की शिकार हो चुकी है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह के पास आज फिर एक अनियंत्रित बलेनो कार और अवतार बस के बीच भिड़ंत हुई है।

पुलिस टीम मौके पर मौजूद

कार और बस के बीच भिड़ंत होने के बाद अनियंत्रित होते हुए बस सड़क किनारे पेड़ पर जाकर टकरा गई है। हादसे में बस में सवार एक महिला को मामूली चोटें आई है। वही कार चालक को गंभीर बताया जा रहा है। घटना लगभग 2:00 बजे की बतलाई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बलेनो कार घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रही थी। वही अवतार बस रायगढ़ से कुनकुरी की ओर जा रही थी। कार चालक जूट मिल क्षेत्र का रहने वाला निमेंश पंडा है,जो चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी पर काम करता है। वहीं घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। कार चालक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। वही यात्रियों के लिए भी उचित व्यवस्था कर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker