Tamnar News: तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकाबहाल के सामने जिंदल एम्पलाईयों के लिए बने सावित्री नगर कॉलोनी अब चोरों को लिए स्वर्ग बनता जा रहा है। बीती रात चोरों ने एक बार फिर सावित्री नगर कॉलोनी में धावा बोला है। महीने भर के बाद यह चोरी की दूसरी वारदात है। इससे पहले चोरों ने एक ही रात में 5 मकान के ताला को तोड़ते हुए लगभग करोड़ों रुपए नकदी व जेवरात ले उड़े थे। पुलिस अभी पुराना मामला सुलझा ही नहीं पाई है। चोर अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।
चोरों ने फिर उसी सावित्री नगर कॉलोनी में सेम पैटर्न के साथ चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह दूसरी वारदात बीती रात लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक चोरों ने जहां सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं उसी बैरेक में धावा बोला है। जहां उन्हें पिछली चोरी के मुताबिक नगदी और जेवरात नहीं मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सावित्री नगर कॉलोनी के तीन मकानों पर बीती रात चोरों ने सेंधमारी की है। पुलिस के मुताबिक चोरों को एक सोने की अंगूठी व कुछ नगदी ही मिली है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है। एफ आई आर दर्ज होने के बाद ही कितनी चोरी हुई है यह पता चल पाएगा।
Tamnar News : तमनार के सावित्री नगर में चोरों का तांडव ! एक ही रात में तोड़ डाले 5 क्वार्टर के ताले ! लाखों की ज्वेलरी और कैश पार ! क्षेत्र में दहशत… पढ़िए पूरी खबर…
चोरों में लोकल गैंग का हो सकता है हाथ
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने पुराने पैटर्न के हिसाब से ही चोरी की वारदात को दोबारा अंजाम दिया है। वही बीती रात चोरी के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने चोरों को खदेड़ने की कोशिश की तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को ही मारने दौड़ाया। जिससे सिक्योरिटी गार्ड डरकर पीछे हट गया।
क्या कहते है SDOP
बीती रात सावित्री नगर कॉलोनी के तीन सूने मकानों में चोरी हुई हैं। जहां एक मकान के मालिक ने बताया कोई सामान नहीं ले गए हैं। वही दूसरे मकान मालिक ने कुछ चांदी के सिक्के ले जाने की बात कही है उनकी वाइफ घर पर नहीं होने के कारण वह सभी सामानों की जानकारी नहीं दे पा रहा है। डॉग स्क्वायड की मदद से हमने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। एक सिक्योरिटी गार्ड ने रात में चोरी के अंदेशा होने पर संदेहियों पर टॉर्च जलाया और भगाने की कोशिश की तो चोरों ने उन्हें धमकी दी। उसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने अपने स्टाफ को सूचना दी तब और सिक्योरिटी गार्ड के आने तक चोर मौके से फरार हो गए।
दीपक मिश्रा,SDOP, धरमजयगढ़