Raigarh News: पुत्र निकला पिता का कातिल ! डंडे से मार कर उतारा था मौत के घाट ! चक्रधर नगर पुलिस की तफ्तीश से सुलझी मर्डर मिस्ट्री !

रायगढ़। बीते माह 27 मई को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में ग्राम जुनवानी के शिवनंदन धनुहार (60 साल) को ईलाज के लिए भर्ती कराने उसके परिजनों द्वारा लाया गया था । डॉक्टर द्वारा शिवनंदन धनुहार को चेक कर मृत बताया गया तथा आकस्मिक मौत की सूचना थाना चक्रधरनगर को दी गई थी। घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया ।

मर्ग जांच दौरान मृतक के वारिसानों का कथन लेकर शव का पीएम कराया गया । मृतक के परिजन शिवनंदन धनुहार और उसके बेटे सुशील धनुहार को शराब पीने के आदी होना और अक्सर आपस में झगड़ा विवाद की जानकारी मिली । मर्ग जांच में कल मृतक का पीएम रिपोर्ट मिली पीएम रिपोर्ट में मृतक के मृत्यु का कारण सिर में आई चोट के कारण जो एक्सीडेंटल या किसी के द्वारा पहुंचाने से आना लेख किया गया ।

मामले को गंभीरता से लेते हुये मृतक के वारिसानों को पुन: अलग-अलग पूछताछ कर बयान लिया गया। जिसमें घटना दिनांक 26/05/2023 की रात्रि शिवनंदन धनुहार और उसका पुत्र सुशील धनुहार के बीच झगड़ा, विवाद और मारपीट की जानकारी मिली । गवाह बताये कि घटना दिनांक को सुशील धनुहार उसके पिता को डंडे से मारा था ।जिससे शिव नंदन बेहोश हो गया था, तब एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाये थे । मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट उपरांत मामले में आरोपी सुशील धनवार पिता शिवनंदन धनवार उम्र 38 साल निवासी जूनवानी थाना चकरनगर के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker