Raigarh News: सावन मास के कृष्ण पक्ष के अमावस्या को छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली पर्व मनाया जाता है। इस दिन किसान कुलदेवता और कृषि औजारों की पूजा अर्चना करने के साथ साथ अच्छी फसल की कामना करते हैं। हरेली पर्व में बैलों, हल, नांगर, ट्रैक्टर खेती में काम आने वाले अन्य औजारों की पूजा अर्चना करने के बाद खेती किसानी का काम शुरू किया जाता है।
अब राज्य सरकार इसे सरकारी तौर पर आयोजित करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन खेल प्रतियोगिताएं भी होगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत भी इसी दिन हो रही है।
हरेली त्योहार को इस बार गेड़ी त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी भूपेश बघेल के मंशानुरूप शासन से सस्ते दर पर प्राप्त बांस से बांसोड़ और वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से वन विभाग द्वारा पहली बार गेड़ी का निर्माण कराया जा रहा है।
वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग, रायगढ़ वनमंडल की ओर से रायगढ़ c मार्ट में आम नागरिकों के लिए हरेली त्योहार के उपलक्ष्य में गेड़ी स्थानीय स्तर पर इच्छुक लोगों को सशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।इससे बांसोड़ लोगों को आय भी प्राप्त होगी । 60-120 रुपए के दर से c मार्ट में गेड़ी उपल्ब्ध है।