Raigarh News: भूपेश बघेल के सरकार को अंततः जनता कराएगी जमीन दर्शन – जगेश सिदार !

भाजपा नेता जागेश ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Raigarh News: विधानसभा लैलूंगा के भाजपा नेता जगेश सिंह ने कांग्रेस सरकार के ऊपर घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सरकार में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने काम कुछ नही किया और अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया। भाजपा नेता जागेश सिंह ने कहा कि जब से कांग्रेस आई है भ्रष्टाचार और माफिया गिरी लाई है , कांग्रेस की सरकार का भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है। छत्तीसगढ़ को लूट कर अपने शाहजहाँ को खुश करना और उनके कदमो में छत्तीसगढ़ वासियो का पैसा रखने का काम अगर कोई कर रहा है तो वो कांग्रेस की भ्रस्ट भूपेश सरकार कर रहा है।

साढ़े 4 साल हो चुके चुनाव को घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादे सही से पूरे नही किये गए। झूट की पुलिंदों पर डेमेज दीवार में खड़ा है राज्य की सरकार जो कि कभी भी ध्वस्त हो सकती है। सरकार में आने से पहले कांग्रेस ने हाथ मे गंगाजल को लेकर कसम खाई थी कि शराब बंदी करेंगे शराब बंदी तो दूर की बात है गली गली शराब बेचते कांग्रेस के कार्यकर्ता नजर आते है। 18 लाख गरीबो का आवास रोकना का पाप कांग्रेस की सरकार ने किया है। हिंदुओ के ध्वजा भगवा ध्वज का अपमान किया है। कांग्रेस की सरकार राज्य में पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस को जिस हवा के साथ विश्वास किया था उसी हवा के साथ कांग्रेस की सरकार भी उड़ने वाली है और जमीन दर्शन करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker