Raigarh News: रेल्वे ट्रैक के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस !

Raigarh News: कोतरारोड़ थाना अंतर्गत ग्राम कलमी के कोया नगर के रेल्वे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश की मिली है। मृतक की पहचान अभी नही हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार,खम्बा नंबर 588/23 एवं 588/21 के बीच ट्रैक से कुछ दूर एक अज्ञात पुरुष का शव उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास की सूचना ग्राम कलमी के कोटवार के द्वारा के गई, जिस पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शव की जांच की गई। शव की बारीकी से जांच करने पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। आसपास पूछताछ करने पर लाश की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

कोतरारोड़ पुलिस द्वारा घटना में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद उक्त अज्ञात व्यक्ति के मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतक के वारिसानों की पतासाजी के लिए कोतरारोड पुलिस ने आसपास के गांव में मुनादी कराकर मृतक के फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker