Raigarh News : यात्री प्रतीक्षालय पर सजी थी जुआड़ियों की महफिल, पुलिस की रेड ! 4 जुआरी गिरफ्तार, 15,900 रु. जप्त !

रायगढ़। जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर कल थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम तरेकेला के बस स्टैण्ड यात्राी प्रतीक्षालय पर जुआ रेड कार्यवाही की गई। जिसमें 04 जुआडियान- (1) मजीत सिह पिता दलजित सिह उम्र 40 वर्ष साकिन खरसिया (2) होरीलाल राठिया पिता पिरीत राम राठिया उम्र 20 वर्ष साकिन तरेकेला (3) अवधराम राठिया पिता देवनाथ राठिया उम्र 29 वर्ष साकिन तरेकेला (4) नागेश्वर राठिया पिता लगनसाय राठिया उम्र 33 वर्ष साकिन तरेकेला पकड़े गये , जुआरियों के फड एवं पास से 15,900 रूपये नगद, तास पत्ती जप्त किया गया है ।

जुआरियों पर थाना छाल में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई है । जुआ रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक छबिलाल पटेल एवं हमराह स्टाफ आरक्षक हरेंद्र पाल जगत, गोविंद बनर्जी, प्रबंध राठिया, रामकिशन पटेल, अशोक चौहान शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker