Raigarh News: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। केमिकल लोड कैप्सूल वाहन सड़क से नीचे गहरी खेत पर गिरकर पलट गया है। हादसे में वाहन के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई है। घटना आज तड़के सुबह की बताई जा रही है। मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह घरघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक पावर ग्रिड के पास गाड़ी सड़क से लगे खेत पर जाकर पलटी हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां केमिकल से लदे कैप्सूल वाहन खेत में पलट गया था। चालक वाहन के नीचे दबा हुआ था,सांसे थम चुकी थी। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए पॉकेट में हाथ डाला तो उन्हें आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में पंकज सिंह पिता रामनारायण सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी बिहार का होना पाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना तड़के सुबह हुई है, जिस वजह से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण गाड़ी से नियंत्रण खो दिया होगा।










